दैनिक पंचांग व राशिफल:- सोमवार 06 फरवरी 2023

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
फाल्गुन मासे, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रथम 26:18:00
नक्षत्र आश्लेषा 15:02:14
योग सौभाग्य 15:23:47
करण बालव 13:08:54
करण कौलव 26:18:00
वार सोमवार
चन्द्र राशि कर्क 15:02:14
चन्द्र राशि सिंह 15:02:14
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। मन में कई विचार हावी होंगे। एक से अधिक कार्यों को हाथ में न लें। काम के प्रति अरुचि रहेगी। आवश्यकता से अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा।

वृष राशि:- आज नौकरी और धंधे की रुकावटें रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिए। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। गणेशजी कह रहे हैं कि इस समय ध्यान, आध्यात्मिकता बढ़ाकर आंतरिक शक्ति और ऊर्जा बढ़ाये।

मिथुन राशि:- आज का दिन सम्बंधियों के साथ विवाद हो सकता है। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे। आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि:- आज बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। मान-हानि होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि:- आज पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां संबंध भी बिगाड़ सकती है। पार्टनर को आपकी जरूरत महसूस होगी। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढे़गी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है।

कन्या राशि:- आज के दिन शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। फालतू चिंता से बचें। खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं। सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी।

तुला राशि:- आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके हित में है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे। शत्रुओं से संभलकर चलें।

वृश्चिक राशि:- आज उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। कोई अन्य व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। भाषा का ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

धनु राशि:- आज के दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि:- आज से रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए आनंददायक होगा व परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा, फिर भी आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है।

कुम्भ राशि:- आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवारजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। धन-कीर्ति की हानि होगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है। मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशि:- आज आप चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
———————————————————————————–

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles