मुंबई यातायात पुलिस को WhatsApp पर मिली ‘26/11 जैसे’ हमले की धमकी, जांच शुरू

Must Read

मुंबई, 20 अगस्त : मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप (WhatsApp) नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। दरअसल मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 3 बच्चों सहित आठ की मौत, 12 लोग लापता

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि ये संदेश देश के बाहर के किसी नंबर से भेजे गए हैं। वहीँ अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए।’’उन्होंने कहा, ‘‘इन संदेशों को भेजने वाले ने 26/11 के मुंबई हमले जैसे हमले की धमकी दी है।’’अधिकारी के अनुसार, शहर की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Handmade In India परियोजना : छग में दो दिवसीय प्रदर्शनीय सफलतापूर्वक आयोजित की गई

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles