प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

0
87

रायपुर : प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को सांसद चिंतामणि महाराज ने किया। 16 से 18 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उद्घाटन अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

इसे भी पढ़ें :-शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी नागरिकों को विकास यात्रा और शासन की उपलब्धियों से अवगत कराने का सशक्त माध्यम है।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त हो रही है। वहीं जनप्रतिनिधि भारत सिंह सिसोदिया ने भी नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ में आज से 15 अगस्त 2026 तक मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम स्कूल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों एवं तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों एवं जानकारियों में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पार्षद आलोक दुबे, विकास पाण्डेय, मनीष सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों ने शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here