Raipur: कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के लिए प्रदर्शनीय कमेटी, फूड कमेटी, सोवेनियर कमेटी और डेकोरेशन कमेटी की बैठकें हुई संपन्न

0
274

रायपुर: प्रदेश कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष श्री आनंद शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस महाधिवेशन के लिए रायपुर में चल रही सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। तैयारियों की दृष्टि से जिन कमेटियों को जिस बात की जिम्मेदारी दी गई है उस पर विचार चर्चा और कार्य करने के लिए विभिन्न कमेटियों की बैठक लगातार हो रही है। कल सोमवार को कमेटी की सोवेनियर समिति की आवश्यक बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई।

इस बैठक में चेयरमैन गुरु रूद्र कुमार को चेयरमैन राजेंद्र तिवारी संयोजक लखेश्वर बघेल समन्वयक अंबिका सिंह देव, रुचिर गर्ग, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सफी अहमद,बालम चक्रधारी,अग्नि चंद्राकर,हरीश परसाई, संदीप बोरा,आलोक पांडे, पंकज तिवारी और इंदिरीश गांधी सभी मेंबरान मौजूद रहे। इसके अलावा राजीव भवन में ही कांग्रेश की प्रदर्शनीय समिति की बैठक चेयरमैन अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सदस्यगण लालजी राठिया शाहिद खान अरुण सिसोदिया पुष्पा पाटले प्रिंस शर्मा हरप्रीत सिंह उषा रंजन श्रीवास्तव और कल्पना देशमुख समेत सभी समिति सदस्य मौजूद रहे।

इसी तरह कांग्रेस मुख्यालय में डेकोरेशन कमेटी की बैठक चेयरमैन एवं प्रदेश मंत्री श्री जैसी अग्रवाल को चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सदस्य गण मिथिलेश स्वर्णकार उचित गर्ग गिरीश दुबे उधो वर्मा कुलवीर छाबड़ा राकेश जालान और पूनम पांडे सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे। इस बैठक में चेयरमैन श्री जैसी अग्रवाल और को चेयरमैन श्री सत्यनारायण शर्मा ने सदस्यों को डेकोरेशन की जिम्मेदारियों को लेकर अनेक निर्देश दिए इसी तरह अधिवेशन के ही सिलसिले में चेयरमैन अमरजीत भगत और संयोजक चुन्नीलाल साहू ने अपने कमेटी की बैठक लेकर सभी सदस्यों से विशेष चर्चा की और उन्हें कार्य बाबत निर्देश प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here