spot_img
Homeबड़ी खबरMP News : दूधी नदी में 5 बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी

MP News : दूधी नदी में 5 बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी

MP News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 5 बच्चे नदी में डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोर बच्चों की सर्चिंग में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें :-MP News : रिटायर्ड फौजी ने भाई-भतीजे और बेटी को गोली मारी, 2 की मौत

हादसा बनखेड़ी से सटे डूमर गांव में हुआ। यहां शनिवार दोपहर को करीब 6 बच्चे दूधी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान 5 बच्चे नदी में डूब गए। एक बच्चे ने गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रशासन को भी हादसे की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : 5 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि डूमर में दूधी नदी में 5 बच्चों के डूबने की खबर मिली है। बच्चों की सर्चिंग शुरू कर दी गई है। साथ नहाने गए बच्चे ने बताया कि नदी में एक तेज भंवर चल रही थी, उसी में पांचों बच्चे समा गए।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img