spot_img
HomeBreakingडॉ. प्रिया राव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा...

डॉ. प्रिया राव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं कानून….जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की

रायपुर : आज दिनांक 08.03.2025 को शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव जिला रायपुर (छ.ग.) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। आयोजन की मार्गदर्शक प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रिया राव,एसोसिएट. प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, पं रविशंकर शुक्ल वि.वि. रायपुर का स्वागत्व प्राचार्य द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा खान, सहायक प्राध्यापक, डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साईंस, डी.बी. गर्ल्स कॉलेज, रायपुर (छ.ग.) का स्वागत महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापकों द्वारा फूल के पौधा देकर किया गया।

इसे भी पढ़ें :-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च: ग्राम बालूद में मनाया गया ‘नारी संकल्प और सफलता का उत्सव’’

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा खान द्वारा पुरातन युग एवं वैदिक काल में महिला समाज में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला तथा महिला के अधिकारों जैसे, गरिमा मय जीवन, कार्य स्थल पर सुरक्षा, काम के घंटे में समानता, बाल विवाह का बहिष्कार, निर्भया कांड, इत्यादि का उदाहरण देते हुए एक महिला को शिक्षित होना, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तथा आत्मसुरक्षा ओर मानवाधिकार पर विस्तृत चर्चा अपने उद्बोधन में की ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रिया राव द्वारा महिला सशक्तिकरण, भू्रण हत्या,महिला सुरक्षा एवं कानून, पॉस्को एक्ट, पोर्नोग्राफी, डायल 100, फेक प्रोफाईल से विवाह हेतु प्रस्ताव पर बचाव, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, ब्लैकमेल (सेक्ट्राशन), फ्राड कॉल, ऑनलाईन शापिंग में फ्रॉड, घरेलू हिंसा, कामकाजी महिला हेतु कार्यस्थल पर बचाव हेतु कानून, आईटी एक्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें :-1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं का बन चुका आयुष्मान कार्ड

कार्यक्रम की अध्यक्ष, प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा अपने उद्बोधन में आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक स्त्रियों की स्थिति पर चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन बताया।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलते हुए आगे बढ़ रही हैं।समाज में समानता, न्याय,ओर सुरक्षा,के साथ स्त्रियों में सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक विकास से ही देश की प्रगति संभव है।हर स्त्री को आत्मनिर्भर होना चाहिए महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों लेकिन कानून से प्राप्त, अधिकारों का वो दुरुपयोग भी न करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंगनी रंग के महत्व को भी आपने रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता कोसरिया, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र एवं डॉ. रोसमीना कुजूर, गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ,गीत, कविताएं के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथियों को भेंट प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें। आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापन वाचन डॉ. रोसमीना कुजूर, द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img