पं. रविशंकर शुक्ल विवि में ‘नवीन आपराधिक कानून’ पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
2
पं. रविशंकर शुक्ल विवि में 'नवीन आपराधिक कानून' पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर : आज दिनांक 17. 8.2026 को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत नवीन आपराधिक कानून के अंतर्गत आपराधिक न्याय के उभरते आयाम विषय पर ऑनलाइन माध्यम से लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम दिनांक 17.8.2026 से 22.8.2026 तक किया जा रहा है, कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति महोदय प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम में प्रो. प्रीति के. सुरेश, संचालक यूजीसी एमएमटीटीसी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, डॉ. अरविंद अग्रवाल, समन्वयक यूजीसी एमएमटीटीसी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, डॉ. प्रिया राव सह- प्राध्यापक विधि अध्ययन शाला पाठ्यक्रम समन्वयक सहित छत्तीसगढ़, जम्मू – काश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं देश के विभिन्न राज्यों से विषय विशेषज्ञ एवं 90 से अधिक प्रतिष्ठित सहा. प्राध्यापक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विषय विशेषज्ञ के रूप में इस छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोफेसर मनोज कुमार, बी आर ए यू दिल्ली डॉक्टर नीरज तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर एन एल यू, दिल्ली, डॉ. निधि शान्देल ,सह प्राध्यापक,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. सागर कुमार जायसवाल,सह प्राध्यापक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय,बिलासपुर, प्रो अरुण सेठी,विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, प्रो संगीता लाहा,नियोतिया विश्वविद्यालय,कोलकाता, प्रो प्रदीप सिंह,

केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़, प्रो रंजन कुमार,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, प्रो प्रवीण मिश्रा,सिक्किम राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय गंगटोक, प्रो अर्चना राका,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय,इंदौर,मध्य प्रदेश, डॉ. मुकेश कुमार मालवीय,सह प्राध्यापक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी, कवि गुप्ता,सहायक महानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएँ,पुलिस मुख्यालय,छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रो सुधांशु रंजन महापात्र,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय,

इसे भी पढ़ें :-वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, प्रो अशोक कुमार,दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, डॉ. नीरज तिवारी,सहप्राध्यापक, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,दिल्ली, प्रो विजय आनंद बेहरा,निदेशक, नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,सासाराम, डॉ. अनीश वेंकटरामन पिल्लई,कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,कोच्चि, ओ. पी. शर्मा, निरीक्षक,तकनीकी सेवाएँ, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,

रायपुर, प्रो योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर, सोहन साहू, जिला अभियोजन अधिकारी, छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रो डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,लखनऊ कार्यक्रम में माननीय कुलपति महोदय ने कहा कि वर्तमान समय में नवीन आपराधिक कानून की जानकारी शिक्षकों के लिए न केवल अकादमिक उद्देश्य से होना जरूरी है बल्कि सामाजिक उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :-टीचर की पिटाई के बाद 6 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक….! मौत

कार्यक्रम में डॉ. प्रीति के सुरेश द्वारा कार्यक्रम की संरचना की जानकारी दी गई एवं नवीन अपराधिक कानून की महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। स्वागत उद्बोधन में डॉ. प्रिया राव, सह-प्राध्यापक, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सभी अतिथियों एवं विषय विशेषज्ञाें एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण विधिक परिवर्तनों की पृष्ठभूमि में नवीन आपराधिक कानून को समझना और उनके व्यवहारिक प्रभावों का अध्ययन करना अति आवश्यक है।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद अग्रवाल समन्वयक, मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here