spot_img
HomeUncategorizedराजस्थान : घर में घुसा तेंदुआ, 4 लोगों को बुरी तरह नोंचा

राजस्थान : घर में घुसा तेंदुआ, 4 लोगों को बुरी तरह नोंचा

राजस्थान : कोटा शहर की महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। लेपर्ड ने चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। फिर वह एक मकान की रसोई में घुस गया। यहां पति-पत्नी ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। वे जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। करीब 6 घंटे तक तेंदुए की दहशत रही।

इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को उसे काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस की स्लैब पर बैठे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर उसे अभेडा बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया है। जबकि, गंभीर घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

सूरजपुर : अग्निवीर भर्ती रैली दुर्ग में 1 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 तक

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। इस दौरान उसने अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों पर अटैक किया। गणगौरी पार्क इलाके में उसने एक गाय पर भी हमला कर दिया।

Kartik Purnima 2022; कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से न चूकें, जान लें 5 ऐसे फायदे जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे

लोगों का शोर सुनकर फिर वह एक छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतरकर घर के किचन में गया। आवाज सुन जब पति-पत्नी दूसरे कमरे से बाहर आए तो घर में लेपर्ड को देख उनके होश उड़ गए। वे भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद लिया।

उधर, सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी, तीन थानों के सीआई कोटा (दक्षिण) विधायक संदीप शर्मा कांग्रेस नेता विद्याशंकर गौतम समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया गया है। करीब तीन-चार घंटे के मशक्कत के बाद 10.54 मिनट पर लेपर्ड को घर की रसोई में ट्रेंकुलाइज किया जा सका।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img