झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में सात की मौत

0
222
झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में सात की मौत

ओडिशा : ओडिशा से एक बड़े हादसे की सूचना है। शुक्रवार रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से सात लोगों की मौत होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि इस दुर्घटना में 19 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर यह सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें एक कंपनी की बस और कोयला लदे ट्रक के बीच टक्कर हुई है। बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे।

यह भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ : मुख्य सचिव ने सी-मार्ट दुर्ग का किया निरीक्षण

झारसुगुडा के एसडीपीओ निर्मल महापात्रा ने बताया कि हादसे के घायलों में से 10 को संबलपुर के बुर्ला अस्पताल रेफर किया गया है, अन्य 14 लोगों का इलाज यहां चल रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट में कहा गया कि ओडिशा के झारसुगुड़ा में हुई दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here