बालोद/पीपरछेड़ी : श्रावण माह के प्रथम सोमवार को पीपरछेड़ी में पर्यावरण प्रेमियों ने शीतला माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर अनेक प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और हरित भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
ग्राम के वरिष्ठ नागरिक ढालेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया, तथा उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प लेना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों को हरित भारत बनाने का संकल्प कराया।
गीतेश कुंजाम ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम को हरियाली की ओर अग्रेषित करने और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करने के लिए पौधे रोपित किए गए हैं।।
इस अवसर पर नवीन भूआर्य, सूर्यकांत ठाकुर, गीतेश कुंजाम, पवन ठाकुर, गोपेन्द्र ठाकुर एवं बसीत साहू, डामन ठाकुर, गुलाब भूआर्य सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।








