spot_img
HomeBreakingआगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध...

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

कोरिया 08 फरवरी 2024 : आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 306 मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे।

5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में 13215 नए मतदाता पंजीकृत हुए

प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत कुल मतदाता 2 लाख 4 हजार 608 जिसमें महिला 1 लाख 2 हजार 320 पुरुष 1 लाख 2 हजार 287 तृतीय लिंग 6 पंजीकृत थे। प्रकाशन उपरांत दिनांक 05 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया। जिसके पश्चात वर्तमान स्थिति में कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 329 जिसमें 1 लाख 3 हजार 356 महिला 1 लाख 2 हजार 967 पुरुष 6 तृतीय लिंग पंजीकृत हैं।

आयोग द्वारा किसी भी मतदान केन्द्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में सभी मतदान केंद्रों में मतदान होगें। प्राप्त आवेदनों की जानकारी जिले की वेबसाइट में अद्यतन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के सापेक्ष अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किये गये है।

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : बिना लिखित पूर्व अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतिरिक्त सामान्य सतत प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 2 हजार 875 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जो सक्षम मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते है एवं घर पहुँच मतदान का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

लोक सभा निर्वाचन हेतु प्रथम बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के 6 हजार 662 मतदाता पंजीकृत है तथा 80 प्लस आयु वर्ग के 1 हजार 599 मतदाता पंजीकृत है। बैठक में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क 1 प्रति मतदाता सूची प्रदान किया गया।

लोकसभा की तैयारी व आगामी सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच दिनांक 05 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 के बीच की जाएगी। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का शामिल कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखा गया है। 09 फरवरी 2024 को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मॉकपाल में हिस्सा ले सकेंगे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img