उत्तर बस्तर कांकेर : नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

0
23
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 मई 2026 : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगरीय निकायों एवं नगर पंचायतों के उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेशानुसार कार्यपालन दण्डाधिकारी चारामा सत्येन्द्र शुक्ला एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुरी हेमलता सलाम को नगर पंचायत चारामा एवं ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किया है।

इसी प्रकार कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर केतन कुमार भोयर एवं विकास कुमार सैनी को नगर पंचायत पखांजूर सीमा एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी नरहरपुर पुष्पराज पात्र एवं सुभाग्यगंवरे को ग्राम पंचायत नरहरपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उर्वशा एवं प्रवीन नेताम को ग्राम पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गूकोंदल कुलदीप ठाकुर एवं सुमित कुमार देवांगन को ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल सीमा क्षेत्रों के लिए और कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोयलीबेड़ा सूरज साहू को ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा सीमा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।

नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के कानून व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे तथा प्रतिदिन उल्लेखित घटना की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजेंगे। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा व्यवस्था की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here