BIG NEWS: अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ करने के प्रयास में र्निसंग सहायक गिरफ्तार

0
256

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले में सरकारी तालुक अस्पताल में एक मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में 47 वर्षीय पुरूष र्निसंग सहायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मनाथाना निवासी डेनियल के रूप में हुई है।

कथित घटना रविवार को हुई जब शिकायतकर्ता महिला कुथुपराम्बा में सरकारी तालुक अस्पताल में इलाज कराने आई थी जहां व्यक्ति र्निसंग सहायक के रूप में काम करता है। महिला (23) का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि डेनियल ने महिला के जख्मों की ड्रेंिसग करते वक्त उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

उसने कथित रूप से महिला से अश्लील तरीके से बात की और उससे दुर्व्यवहार किया तथा उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद महिला ने सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच की और अगले दिन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे बाद में जमानत दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here